पुरोला। धर्मांतरण के विरोध में आज पुरोला व्यापार मण्डल की ओर से बाजार बंद किया गया है। इस दौरान व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में विभिन्न हिन्दू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता भी शमिल हुए। इस दौरान सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस भी निकाला। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होने ग्रामीणों सहित कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों पर मुकदमे दर्ज करने का विरोध भी किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगे पूरी न होने पर रवांई घाटी में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजमोहन चौहान ने कहा कि कुछ बाहरी लोगों द्वारा गरीबों को लालच देकर धर्मांतरण किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी तहसील में धरना देंगे और सीएम धामी को ज्ञापन भेजा जाएगा।
उत्तराखण्डः पुरोला में धर्मांतरण के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी! हिन्दू संगठनों व भाजपाईयों का मिला साथ, बंद किया पूरा बाजार
