Saturday, March 25, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड : शर्मनाक ! यहां 6 वर्षीय मासूम के साथ चलती कार...

उत्तराखंड : शर्मनाक ! यहां 6 वर्षीय मासूम के साथ चलती कार में गैंगरेप,मासूम की हालत गंभीर, आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। रुड़की के पिरान कलियर निवासी एक महिला की छह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है ,बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के साथ देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी। बच्‍ची की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुड़की के कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की छह साल की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया गया है कि महिला ने रुड़की आने के लिए एक कार में लिफ्ट ली थी। महिला के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी।

महिला कलियर रेन बसेरे में रहती है और भीख मांग कर गुजर करती है। घटना के बाद आरोपित उसे रुड़की के पास गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला किसी तरह से कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की रात भर तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। एसपी देहात परमिंदर डोभाल ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों की धरपकड़ की जाएगी। सिविल लाइन कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें