WJI ने पत्रकार नरेंद्र देव, तरेंद्र बिष्ट को दी यह जिम्मेदारी और दो युवा पत्रकारों को भी मिली यह अहम जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें :-

वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने नैनीताल जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। युवा पत्रकार नरेन्द्र देव सिंह को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष दीपिका नेगी ने शनिवार को कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नरेंद्र देव सांध्य दैनिक उत्तरांचल दीप हल्द्वानी, अमर उजाला में हल्द्वानी और ब्यूरो प्रमुख अल्मोड़ा रह चुके हैं। वर्तमान में दैनिक अमृत विचार समाचार पत्र हल्द्वानी में सेवाएं दे रहे हैं।

जिला कार्यकारिणी में पूर्व महामंत्री एवं न्यूज दर्पण से जुड़े धीरज जोशी को उपाध्यक्ष, अमर उजाला हल्द्वानी में सेवाएं दे रहे मनोज भट्ट को उपाध्यक्ष, न्यूज 18 संवाददाता पवन सिंह और पहाड़ टीवी संवाददाता चंदन बिष्ट को मंत्री बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री शैलेन्द्र नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, रवि दुर्गापाल, अंचल पंत, नवीन बगौली, तरेंद्र बिष्ट आदि ने बधाई दी है।

Gunjan Mehra