यहां महिला ने साथ तीन बच्चों को दिया जन्म , जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ

ख़बर शेयर करें :-

एक महिला ने एक साथ तीन बच्चो को जन्म दिया है। जिसमें महिला ने एक लड़का व दो लड़कियों को जन्म दिया है। जच्चा व बच्चा सभी स्वस्थ्य बताए जा रहें है। यह मामला उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव का है। जहां महिला ने दूसरे प्रसव में तीन बच्चो को जन्म दिया है। फिलहाल महिला को बेहतर इलाज व डॉक्टरी सलाह के लिए रेफर कर दिया गया है।
मोरी ब्लॉक के दरगान गांव निवासी सुनिधि पत्नी सुमन सीएचसी नौगांव में प्रसव के लिए आई थी। बताया गया की महिला के पास किसी प्रकार के कोई दस्तावेज नही थे अल्ट्रा साउंड रिपोर्ट व प्रसव संबंधी कोई जांच की रिपोर्ट नही थी। अस्पताल में स्त्री व प्रसूति रोग विशेयज्ञ न होने के बावजूद भी नर्सिंग अधिकारी निशा नौटियाल ने महिला का सफल प्रसव कराया।
बताया की महिला गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंची थी जिसको को रेफर करना खतरा था, महिला बच्चो को रास्ते में जन्म दे सकती थी। महिला ने अस्पताल में आधा घंटा भर्ती होने के बाद बच्चो को जन्म दे दिया। चिकित्सा अधीक्षक रफी अहमद ने बताया की एक साथ तीन बच्चो को जन्म देने में रक्तस्राव होने की संभावना अधिक रहती है जिससे महिला की जान को खतरा भी हो सकता था। वही महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Gunjan Mehra