पुलिस की सीसीटीवी टीम ने महिलाओं का खोया हुआ सामान लौटाया वापस

ख़बर शेयर करें :-



नैनीताल पुलिस के सीसीटीवी टीम की मुस्तैदी और त्वरित कार्यवाही ने 02 महिलाओं का खोया हुआ सामान ढूंढकर वापस लौटाया।

➡️ कुमारी काजल बिष्ट निवासी लालकुआं, आज प्रातः लालकुआं से हल्द्वानी आते समय अपना बैग टेम्पो मेँ भूल गई, बैग में कुछ धनराशि, स्कूल के सर्टिफिकेट, व अन्य महत्वपूर्ण कागज थे।

➡️ भगवती देवी, लालकुआं से एक ऑटो में सवार होकर हल्द्वानी को आई, जिनका पर्स ऑटो में छूट गया। पर्स में ₹5000 नगदी व एटीएम कार्ड पैन कार्ड आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे।

अपना सामान गुम हो जाने पर दोनों महिलाएं वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से हल्द्वानी सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंची। कमांड कंट्रोल सेंटर पर मौजूद पुलिस सीसीटीवी टीम ने महिलाओं द्वारा बताए गए वृतांत के आधार पर अनेकों सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से दोनो महिलाओं का खोया हुआ सामान तलाश कर लिया। *सीसीटीवी टीम में नियुक्त कांस्टेबल महेंद्र सिंह रावत, संचार कर्मी हरीश धामी और कांस्टेबल रोहित कुमार द्वारा उपरोक्त महिलाओं का खोया हुआ सामान वापस लौटाया। महिलाओं द्वारा नैनीताल पुलिस को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।

Gunjan Mehra