दुखदः नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’! भाजपाईयों में शोक की लहर, सीएम धामी ने जताया दुख

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि गांववासी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गांववासी पूर्व में भाजपा सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री थे। मोहन सिंह रावत के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मोहन सिंह रावत के निधन पर शोक जताया है। भाजपा नेता के निधन पर शोक जताते हुए सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

News Desk