मालिक के घर में झाड़ू पोछा करते हुए नौकरानी बनी लखपति , पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें :-

हल्द्वानी में एक नौकरानी झाड़ू पोछा करते करते अचानक से लखपति बन गई। जी हां नौकरानी जिस घर में काम करती वहाँ से पैसे चुराकर यह महिला लखपति बन गई। हालांकि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यह आरोपी महिला हल्द्वानी में एक दंपती डॉक्टर के घर में काम करती थी। जिसको वर्ष 2019 में घर के काम के लिए रखा हुआ था। जिसके कुछ साल बाद यानी वर्ष 2022 से उनके घर से पैसे गायब होने लगे थे। जिस पर उन्होंने ध्यान तक नही दिया। वहीं इस माह डॉक्टर ने अलमारी में 10लाख रु. रखें और दो दिन के बाद जब पैसे गिने तो उसमें से 5 लाख रु. गायब थे। जिसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने घर पर लीज सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की तो उसमें नौकरानी साफ साफ पैसे चोरी करते हुए नजर आ रही थी।
जिस पर डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उनकी और वह दोनो पेशे से डॉक्टर है। हल्द्वानी स्थित नैनीताल रोड पर उनका मकान है। बताया की घर के काम करने के लिए उन्होंने घर में एक महिला को काम पर रखा। और महिला को महीने के हिसाब से 4500 रू. सैलरी भी देते थे। बताया की उनके घर से 2022 से पैसे गायब होना शुरू हो गया था। पैसे ज्यादा गायब नही हो रहें तो इस ओर उनका ध्यान नही गया। उन्होंने बताया की 22 जुलाई को उन्होंने अपनी अलमारी में 10 लाख रु. रखें थे और एक दो दिन बाद जब कैश गीना तो उसमें से 5 लाख रु.गायब थे। जिस पर उन्हें घर पर काम कर रही महिला पर शक होने लगा। जिसके बाद उन्होंने अलमारी में हैंडी कैम रिकॉर्डिंग मोड में रख दिया, और नोटो के नंबर भी सीरियल से लगा दिए और फोटो भी खींच ली। जिसके बाद फिर शनिवार को पैसे गिने तो उसमें 7500 रु. फिर कम निकले जिसके बाद उन्होंने कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो नौकरानी रुपए चोरी करते हुए कैमरे में रंगे हाथों पकड़ी गई।
कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया की डॉक्टर राहुल सिंह की तहरीर के आधार पर घर में काम करने वाली नौकरानी मधु को गिरफ्तार कर लिया गया। और उसके घर से चोरी किए पैसे 4,77,500 रु. भी बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने मधु के बैंक अकाउंट की जांच की तो इसमें 630000 रु.मिले। कोतवाल ने बताया की मधु का बैंक अकाउंट फ्रीज कराया जाएगा।

Gunjan Mehra