Tuesday, June 6, 2023
spot_img
Homeअपराधबड़ी खबरः झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भाजपा ने...

बड़ी खबरः झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भाजपा ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, सांसद दुबे ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपत्तिजनक बातें की जा रही हैं। वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला से बात करते दिखाई दे रहे हैं। 21 सेकंड का यह वीडियो शेयर कर लोग बन्ना गुप्ता के साथ ही कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर हमला बोला है। वीडियो में बन्ना गुप्ता बनियान पहने हुए वीडियो कॉल पर महिला बात कर रहे हैं। इसमें अश्लील वार्तालाप है, जिसे लिख या दिखा नहीं सकते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बन्ना गुप्ता ने वीडियो बनाने और शेयर करने वालों के खिलाफ पुलिस से जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि शरारती तत्व ने उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद बन्ना गुप्ता और कांग्रेस पर राजनीतिक हमले हो रहे हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा है कि ये हैं कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना। काश गांधी परिवार समझ पाता। यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें