नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां अहिल्यानगर जिले के वडगांव पान गांव में एक छह साल की बच्ची पर तेजाब से हमला किया गया है। इस घटना के बाद जहां लोगों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं हर कोई स्तब्ध है। यह वारदात उस समय हुई जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। बच्ची अपने स्कूल से घर की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले उससे किसी पते के बारे में पूछने का बहाना किया और जैसे ही बच्ची रुकी, उसने उसके चेहरे पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। हमले के बाद बच्ची किसी तरह भागकर वापस अपने स्कूल पहुंची, जहां शिक्षकों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर लोणी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस मामले में संगमनेर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने लोणी-संगमनेर रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
गंगोलीहाट में उक्रांद की सांगठनिक मजबूती! आदित्य महरा का स्वागत, कुलदीप दसौनी बने बेरीनाग ब्लॉक अध्यक्ष
आनंद बर्द्धन ने भवाली बाईपास सड़क के 10 किलोमीटर खंड पर कटिंग और सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का दिया आदेश
पुष्कर सिंह धामी के ऊर्जा क्षेत्र सुधार जारी: मूल सेवानिवृत्ति शर्तों से आगे सेवा दे रहे MD हटाए गए
मासूम पर हमले से सुरक्षा उपायों पर बहस
उत्तराखंड में गंभीर मरीज प्रबंधन के लिए बेहतर अंतर-विषय समन्वय के उद्देश्य से यूनिट्स में विशेषज्ञों की तैनाती
बीकेटीसी के 2026 के संशोधित नियमों के तहत केदारनाथ विशेष अभिषेक पूजा दरें और ग्रुप बुकिंग के लिए नए दिशानिर्देश
निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु देहरादून DEOC ने भूकंप, आग और बम की घटनाओं का जिलाव्यापी अभ्यास किया
मंगलवार को देहरादून में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज, उत्तराखंड में गर्मी के अहसास की होने लगी शुरुआत