देहरादून। उत्तराखंड में लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे 'विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान' में एक अद्भुत रिकॉर्ड कायम हुआ है। राज्य के 7 जिलों के 13 बूथ लेवल अधिकारियों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एसआईआर का बेहद जटिल काम मात्र आठ दिनों के भीतर ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इन प्रभारियों ने न केवल घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों (फार्म) का शत-प्रतिशत वितरण किया, बल्कि डेटा के डिजिटाइजेशन का कार्य भी रिकॉर्ड समय में निपटा दिया। इस शानदार उपलब्धि पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी 13 बीएलओ को विशेष रूप से बधाई दी है। राज्य में यह विशेष अभियान बीते 8 जून को शुरू हुआ था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में तैनात सभी कार्मिक पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं, लेकिन इन 13 बीएलओ ने सबसे पहले इस काम को अंजाम देकर अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का काम किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि इन अधिकारियों द्वारा इतनी तेजी से फार्म वितरण और ऑनलाइन डिजिटाइजेशन करने से मतदाता सूची को समय पर पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन 13 जांबाज बीएलओ की कार्यकुशलता को देखकर राज्य के अन्य बूथों पर तैनात बीएलओ को भी नई ऊर्जा मिलेगी और वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस राष्ट्रीय कार्य को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा करेंगे।
Trending
सीएम धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, सभी को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड में अपंजीकृत मदरसों पर कसेगा शिकंजा: अब प्राधिकरण से मंजूरी लेना हुआ अनिवार्य
उत्तराखंड के गांवों से निकलेंगे अंतरराष्ट्रीय एथलीट: ब्लॉक स्तरीय मिनी स्टेडियम योजना ने पकड़ी तेज रफ्तार
8 जून से जारी निर्वाचन अभियान में बड़ा धमाका: 13 बीएलओ ने आठ दिन में किया काम
उत्तराखंड पर्यटन में आएगी बड़ी क्रांति: यूटीडीबी बोर्ड बैठक में ₹514 करोड़ के महा-बजट को हरी झंडी, खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
शिक्षा कार्यालयों में जमे शिक्षकों की छुट्टी तय: मूल तैनाती पर लौटने के आदेश जल्द होंगे जारी
बागेश्वर जिले के गांवों पर अवैध खनन का संकट बरकरार
कोसी नदी में अवैध मलबा निस्तारण से अल्मोड़ा में बढ़ा जनाक्रोश
8 जून से जारी निर्वाचन अभियान में बड़ा धमाका: 13 बीएलओ ने आठ दिन में किया काम
- by News Desk
- Jun 17, 2026