नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही यश की ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफः चेप्टर 2’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जहां केजीएफ 2 ने पहले वीकेंड में करीब 264 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर 2 ने इससे आगे निकलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई (पेड प्रीव्यू समेत) कर सबको चौंका दिया था। अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। खास बात यह है कि ये आंकड़े बिना डब वर्जन के हैं, क्योंकि सेंसर और तकनीकी कारणों से अभी तक अन्य भाषाओं में रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि डब वर्जन रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई में और जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। बता दें कि फिल्म ने 19 मार्च को पहले दिन (डे 1) फिल्म ने भारत में 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। कुल मिलाकर प्रीव्यू और डे 1 को जोड़ें तो भारत में नेट कलेक्शन 139.78 से 145.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि ग्रॉस 172.63 करोड़ रुपये हो गया। वर्ल्डवाइड ग्रॉस 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है। 21,728 शोज पर 50 लाख से ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज किए गए। हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि दक्षिणी भाषाओं में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म की भारी एडवांस बुकिंग, रणवीर सिंह का स्टार पावर और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को थिएटर खींच लाए। पहले पार्ट की तुलना में यह 138.5 प्रतिशत ज्यादा ओपनिंग है। ओवरसीज मार्केट में भी 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस हो चुका हैं। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा कि दर्शकों का प्यार देखकर हम हैरान हैं, यह सिर्फ शुरुआत है।
Trending
नए मंत्रियों की कार्यक्षमता की परीक्षा: 35 विभागों के पुनर्गठन के बाद उत्तराखंड में शुरू होगा नया दौर
हल्द्वानी में सीएम धामी की हुंकार: भ्रष्टाचार और नकल माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार अडिग
मजबूत वर्ड ऑफ माउथ से धुरंधर 2 की कमाई में तेजी
यूसीसी पर अग्रणी राज्य का गौरव: मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में सरकार की उपलब्धियों को सराहा
पहाड़ से मैदान तक वोटर आईडी की जांच: प्री-एसआईआर अभियान में निर्वाचन आयोग ने खंगाले करोड़ों मतदाताओं के रिकॉर्ड
उत्तराखंड बोर्ड 2026 की समाप्ति पर राहत: अब विद्यार्थियों और शिक्षकों की नजरें मूल्यांकन और परिणाम पर
प्रकृति की गोद में जांबाजों का साहस: काली नदी की लहरों ने भी माना एसएसबी का अनुशासन
हरिद्वार सराय और पदार्था में जश्न का माहौल: ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मीठी ईद