नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। यहां संगड़ाह उपमंडल की नौहराधार तहसील के देवामानल गांव में दो सगे मासूम भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। हर आंख नम है और गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार देवामानल गांव निवासी 8 वर्षीय आयन और उसका बड़ा भाई 9 वर्षीय अभिनव गांव के पास बहने वाली खड्ड के किनारे खेल रहे थे। बारिश के कारण क्षेत्र में जलस्तर पहले से बढ़ा हुआ था। इसी दौरान संकरे रास्ते से गुजरते समय छोटे भाई आयन का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि आयन को पानी में डूबता देख बड़ा भाई अभिनव एक पल के लिए भी नहीं रुका। उसने बिना अपनी जान की परवाह किए छोटे भाई को बचाने के लिए तुरंत खड्ड में छलांग लगा दी।
Trending
खिलाड़ियों के निजी कमरों के लिए BCCI की नियंत्रित एक्सेस नीति लागू
सीमांत जिलों का सशक्तिकरण: मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में विकास योजनाओं की झड़ी लगाकर जीता दिल
2000 पदों के लिए संघर्ष: UKSSSC के नए कैलेंडर ने अभ्यर्थियों की तैयारी को दी नई दिशा
भाई को बचाने की कोशिश में दोनों की मौत, हिमाचल में दर्दनाक हादसा
पहाड़ी फसलों को मिला बाजार: महिलाओं के प्रयासों से मंडुआ और झंगोरा बने आय के प्रमुख साधन
सीएम धामी का केदारनाथ को तोहफा: विवेकानंद अस्पताल के दूसरे ब्लॉक से सुधरेगा चिकित्सा स्तर
ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत: टिहरी पीएसपी प्रोजेक्ट के जरिए पीएम मोदी देंगे बड़ा संदेश
आज से खत्म हुआ Instagram एन्क्रिप्शन: यूजर्स के लिए जानना जरूरी