नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आईएफएस अधिकारी पंकज कुमार की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव (वन एवं पर्यावरण) आरके सुधांशु को अवमानना नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने 03 सप्ताह में उनसे जवाब मांगा हैं। आज मामले की सुनवाई न्यायमूर्ती पंकज पुरोहित की एकलपीठ में हुई। मामले के अनुसार उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 04 सितंबर 2025 को अंतरिम आदेश जारी कर याचिकाकर्ता के संबंध में कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद भी राज्य सरकार ने 13 अप्रैल 2026 को याचिकाकर्ता के स्थानांतरण एवं नई तैनाती का आदेश जारी कर दिया। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह खंडपीठ के निर्देशों की अवहेलना है। याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया कि उसकी ओर से शासन को प्रतिनिधित्व (रिमाइंडर) भी दिया गया, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अवमानना याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस मामले में भारतीय वन सेवा (कैडर) नियमों तथा सिविल सर्विसेज बोर्ड की अनिवार्य प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया।
Trending
ऑपरेशन प्रहार से अपराध पर बड़ी चोट
उत्तराखंड आयुष्मान योजना को बड़ा झटका
कोर्ट निर्देश लंबित रहने के बावजूद तबादले पर हाईकोर्ट के सवाल
आज भारतीय शेयर बाजार में भारी नुकसान
राम मंदिर ट्रस्ट ने दान प्रक्रिया को बनाया और सुरक्षित
हिमाचल मौसम समाचार: बारिश से बड़ा पहाड़ दरका
उत्तराखंड में प्लंबर और जल कार्यकर्ताओं के लिए बनेगा विशेष फेडरेशन, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी देहरादून पर बड़ी खबर, खेल मंत्री ने निर्माण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को परखा