रानीखेत। ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान शनिवार को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया, जब कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षित 1170 अग्निवीरों ने भव्य पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर मातृभूमि की रक्षा का संकल्प लिया। "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारों के बीच अग्निवीरों के सातवें बैच ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया। करीब छह माह एवं 31 सप्ताह के कठोर, अनुशासित और चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण के बाद अग्निवीरों ने 'अंतिम पग' कार्यक्रम के तहत सेना की प्रतिष्ठित वर्दी धारण की। बहादुरगढ़ द्वार से कदमताल करते हुए सोमनाथ मैदान पहुंचे इन जांबाज अग्निवीरों का वहां मौजूद परिजनों, अभिभावकों और सैन्य अधिकारियों ने तालियों और उत्साहपूर्वक नारों के साथ स्वागत किया। समारोह की शुरुआत सैन्य परंपरा के अनुसार धर्म गुरुओं द्वारा अग्निवीरों को देश रक्षा की शपथ दिलाने के साथ हुई। इसके बाद जवानों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत करते हुए अपनी सैन्य कुशलता और दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। परेड की सलामी लेते हुए केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होना सौभाग्य की बात है और प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई कर्तव्यनिष्ठा ही सैनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। परेड के बाद भावुक कर देने वाले दृश्य दिखे, जहां अपने बेटों को सेना की वर्दी में देखकर परिजनों के चेहरे गर्व से दमक रहे थे।
Trending
सीसीटीवी सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम के लिए भारी भागीदारी का संकल्प लिया
ऐतिहासिक रानीखेत मैदान ने 1170 वीर भारतीय अग्निवीरों के लिए यादगार पासिंग आउट समारोह की मेजबानी की
कोटद्वार हाईवे पर चमत्कार, सतपाल महाराज और अमृता रावत रात में भयानक भूस्खलन बोल्डर के प्रभाव से सुरक्षित बचे
सीएम धामी ने उत्तराखंड के नागरिकों से आज ही पीएम मोदी के स्वच्छता निर्देशों को लागू करने को कहा
गर्मी के मौसम में पर्यटन उछाल का गवाह बना खूबसूरत नैनीताल
गाजियाबाद हत्या मामला: मुख्य आरोपी की मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार
भाजपा अध्यक्ष नवीन का बड़ा बयान: भारतीय ज्ञान परंपरा ही विश्व को दिखाएगी शांति और प्रगति की राह
ऐतिहासिक रानीखेत मैदान ने 1170 वीर भारतीय अग्निवीरों के लिए यादगार पासिंग आउट समारोह की मेजबानी की
- by News Desk
- May 31, 2026