नई दिल्ली। एलपीजी संकट के बीच भारत के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे दो जहाजों को जाने की अनुमति दे दी है। भारत के दोनों जहाजों ने आज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है। भारत की तरफ से आज जानकारी देते हुए रणधीर जायसवाल ने बताया कि आज सुबह भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी ले जाने वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गए हैं। दोनों जहाज शिवालिक और नंदादेवी ने आज सुबह होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार किया और भारत की ओर पहुंच रहे हैं, दोनों जहाज 16 मार्च और 17 मार्च को भारत पहुंचेंगे। रणधीर जायसवाल ने बताया हमने कल 30 मर्चेंट नेवी अधिकारी लाए थे, कुल संख्या 3000 नाविक हैं। एलपीजी वाहक जहाजों को प्राथमिकता के आधार पर बर्थिंग का आदेश है। पिछले तीन दिनों में हमें 6 वाहक जहाज प्राप्त हुए हैं। भारतीय नौसेना के वॉर शिप इस समय गल्फ ऑफ़ ओमान में है जहां पर वो मर्चेंट शिप को अब से कुछ देर बाद एस्कॉर्ट करेंगे। फ़ारस की खाड़ी में 24 भारतीय जहाज फंसे हैं। आज सुबह दो भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गए। प्रत्येक जहाज 46000 मीट्रिक टन ले जा सकता है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (विपणन एवं तेल शोधन) सुजाता शर्मा ने कहा कि कच्चे तेल और रिफाइनरियों के संबंध में, हमारे पास कच्चे तेल की पर्याप्त आपूर्ति है और हमारी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। खुदरा दुकानों पर स्टॉक की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। हम अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए घरेलू स्तर पर पर्याप्त पेट्रोल और डीजल का उत्पादन करते हैं इसलिए हमें आयात की कोई आवश्यकता नहीं है।
Trending
हजारों आंगनबाड़ी महिलाओं ने देहरादून को किया जाम, मुख्यमंत्री आवास कूच को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे को लेकर एडवाइजरी जारी, सील बंद पैकेट, एक्सपायरी लिखना जरूरी
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास को नई संजीवनी, ग्राम्य विकास विभाग के लिए 3860 करोड़ का बजट स्वीकृत
होर्मुज पार कर भारत को मिली एलपीजी खेप
उक्रांद कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में निकाला जुलूस, नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज होने पर जताया तीव्र विरोध
ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती, यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के बीच समन्वय की दिखी कमी
उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च के बाद एशिया में तनाव
सदन में शब्दों के बाण और परंपराओं की चर्चा, भराड़ीसैंण सत्र के अंतिम दिन दिखा अनूठा सियासी दृश्य