रुड़की। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान खाकी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्रवाई के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर डंडा मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस के व्यवहार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस पुलिस को रोडवेज बस अड्डे के ठीक सामने स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अचानक छापेमारी की। इस दौरान होटल के कमरों की तलाशी ली गई और वहां मौजूद कुछ महिलाओं व ग्राहकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के चलते होटल के बाहर और बस अड्डे के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई तथा काफी देर तक अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक, जब पुलिस टीम होटल से पकड़ी गई महिलाओं को बाहर निकालकर ले जा रही थी, तभी एक महिला पुलिसकर्मी ने उनमें से एक महिला की पीठ पर जोर से डंडा मार दिया। डंडा लगते ही महिला दर्द से कराह उठी और आगे बढ़ने लगी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे प्रकरण पर सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर नियमानुसार होटल में छापेमारी की गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending
पुलिस के निर्देशों और सामान्य कानून से छूट नहीं मांग सकते सोशल मीडिया क्रिएटर्स: सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस
रुड़की होटल रेड वायरल वीडियो पर बोले इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट- जांच के तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
स्वाले, पकौड़े और पारंपरिक व्यंजनों की महक: इगास बग्वाल पर पहाड़ी रसोई में सजेंगे खास पकवान
संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सालभर हुए कार्यक्रमों की उत्तराखंड में समीक्षा करेंगे मोहन भागवत
प्रचंड तूफान 'अकवान': 20 नवंबर की दोपहर होने वाले लैंडफॉल से पहले तटीय राज्यों में बढ़ी सतर्कता
उत्तर प्रदेश सड़क दुर्घटना: बलरामपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 5 की मौत, 2 गंभीर
उत्तराखंड चुनाव से पहले महिलाओं पर धामी सरकार का बड़ा दांव, पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में चमके मेधावी, 36 को स्वर्ण पदक,14,857 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
रुड़की होटल रेड वायरल वीडियो पर बोले इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट- जांच के तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
- by Admin
- Nov 19, 2026