कोटद्वार। कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज अंधड़ और मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में भारी बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े दो लोग अचानक गिरे एक विशाल पेड़ की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला और मूसलाधार बारिश के साथ तेज अंधड़ चलने लगा। इसी दौरान हल्दूखाता निवासी 55 वर्षीय विक्रम उर्फ खटमल और किशनपुर निवासी 45 वर्षीय दलीप बारिश से बचने के लिए पास ही स्थित एक चाय की दुकान के समीप खड़े हो गए। तेज हवाओं के चलते पास ही स्थित एक विशाल पेड़ अचानक भरभराकर सीधे उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ इतनी तेजी से गिरा कि दोनों को संभलने तक का अवसर नहीं मिला। विशाल पेड़ गिरते ही क्षेत्र में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने फौरन स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसआई शशि भूषण जोशी और एसआई राजा राम डोभाल के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद भारी तनों और डालियों को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक विक्रम दम तोड़ चुके थे। गंभीर रूप से घायल दलीप को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
अरुणाचल प्रदेश एलएसी अपडेट: सेना ने खारिज किए कब्जे के सभी दावे, सीमाओं पर शांति
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिंह की बेल निरस्त
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: इन 5 जिलों के लोग रहें सावधान, भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
कोटद्वार में तेज अंधड़ से विशाल पेड़ गिरा: चाय की दुकान पर खड़े 2 लोग दबे, 1 की दर्दनाक मौत
धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में दोगुना होगी बुनकरों की संख्या, 25 हजार परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार
6 साल के लंबे इंतजार के बाद खुला भारत-चीन व्यापार 3 महीने में ठप,चीन की लेटलतीफी ने फेरा उम्मीदों पर पानी
अर्नब साइक्लोन और पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक: उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव: अगले महीने पिथौरागढ़ में राहुल तो पौड़ी में हुंकार भरेंगी प्रियंका
कोटद्वार में तेज अंधड़ से विशाल पेड़ गिरा: चाय की दुकान पर खड़े 2 लोग दबे, 1 की दर्दनाक मौत
- by Admin
- Oct 30, 2026