देहरादून। राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान की मौत के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पीआरडी जवान जिला युवा कल्याण विभाग में तैनात था। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान नहीं कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था। समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो उसे थाने लाया गया और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। थाने में जबरदस्त हंगामा करने पर उसे हवालात में बंद कर दिया गया, जिसके कुछ देर बाद वह संदिग्ध अवस्था में मिला। आनन-फानन में पुलिसकर्मी तत्काल उसे कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हवालात के अंदर हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इधर मामले की सूचना मिलते ही आईजी आनंद स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। मृतक की पहचान सुनील रतूड़ी, निवासी 10 पीआरडी कॉलोनी तपोवन रोड़, देहरादून के रूप में हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।
Trending
आईपीएल 2026: कोहली ने डेविड वॉर्नर को बड़े रिकॉर्ड में पीछे छोड़ा
संकट के समय जिम्मेदार व्यवहार की पीएम मोदी ने अपील की
आइसक्रीम विक्रेता की हत्या से कानून व्यवस्था पर चिंता
हवालात मौत ने मानवाधिकारों पर उठाए सवाल
निर्वाचन आयोग की सख्ती: एक ही मतदाता के दो जगह नाम होने पर होगी कार्रवाई, लिस्ट से कटेंगे नाम
राज्यपाल ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को परखा, प्रबंधन को दिए और सुधार के सुझाव
भाजपा के छह दिग्गजों ने कांग्रेस की सदस्यता ली, क्या उत्तराखंड में सत्ता विरोधी लहर ने पकड़ी रफ्तार?
भूमि पैमाइश और कब्जे के विवादों का एक माह में निस्तारण, मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व प्रशासन को दी डेडलाइन