नैनीताल। नैनीताल पहुंचे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य सचिव डॉ. फिरोज़ अहमद ने कहा कि नैनीताल में जो वॉटर बॉडी/वैट लैंड है उसपर से अतिक्रमण हटाकर उसे खाली कराया जाएगा, ताकि उसमें जमा पानी नैनीझील को मिले। नैनीताल क्लब सभागार में मण्डलायुक्त दीपक रावत के साथ-साथ जिलेभर के उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सदस्य सचिव डॉ. फिरोज़ ने हिस्सा लिया। बैठक में जिले के पर्यावरण संबंधी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। नैनीताल की सीवर लाइन लीकेज के लिए बड़ी योजना पर विचार किया गया। इसके अलावा, नैनीझील को वर्षभर पानी देने वाली सभी 13 वाटर बॉडी/वैट लैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात सामने आई। एक शोध में शहर में कुल 13 वॉटर बॉडी/वैट लैंड पाए गए। ये वॉटर बॉडी बरसात का पानी जमा करके धीरे-धीरे नैनीझील को फीड करते हैं। नैनीझील का जलस्तर कम होने का एक बड़ा कारण इन वॉटर बॉडी में अतिक्रमण या इनमें किन्ही कारण पानी नहीं भर पाना भी रहता है। इनसे बरसातों का जमा पानी महीनों में रीसकर नैनीझील को शीतकाल के दौरान मिलता था। कालांतर में लगभग सभी वॉटर बॉडी अतिक्रमण का शिकार हो गई हैं। इन्हें खाली करने के लिए आज एनजीटी के सदस्य सचिव ने आयुक्त और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को आदेश दिए हैं। इस मौके पर सीडीओ, डीएफओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
NEET री-टेस्ट अभ्यर्थियों को परीक्षा मोड पर मिला अंतिम जवाब
नैनीझील पुनर्जीवन योजना में अतिक्रमित वेटलैंड्स को खाली कराने की तैयारी
देवप्रयाग के चकासा में बड़ा हादसा, सुरक्षा बैरियर तोड़कर 200 मीटर गहरी खाई से गंगा में गिरी कार
रुद्रपुर की बेटी ने उत्तराखंड पीसीएस में हासिल की सपनों वाली रैंक
उत्तराखंड में बाढ़ नियंत्रण और जल ढांचे की परियोजनाओं को मिली बड़ी वित्तीय सहायता
रेखा आर्या ने भविष्य की पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए खेल विश्वविद्यालय का महत्व बताया
मसूरी में पेयजल संकट को लेकर तेज हुआ विरोध प्रदर्शन
जमानत से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता पर दिया जोर