नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को राज्यसभा में करारा झटका लगा है। पार्टी के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में इन नेताओं के नाम बीजेपी सांसदों की सूची में शामिल कर लिए गए हैं। बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों में अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता के नाम शामिल हैं। इन सात सांसदों के शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी की कुल संख्या बढ़कर 113 हो गई है, जिनमें पांच सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत हैं। इससे पहले शुक्रवार को राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने सार्वजनिक रूप से बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया था। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इन सांसदों का स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी, जो अब आधिकारिक मंजूरी के बाद और भी बढ़ गई है। इस घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी की राज्यसभा में स्थिति काफी कमजोर हो गई है। अब पार्टी के पास महज तीन सांसद ही शेष रह गए हैं, जिनमें संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह शामिल हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटनाक्रम को गैर-कानूनी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दल.बदल नियमों के खिलाफ है और संबंधित सांसदों की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। उनका कहना है कि बीजेपी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए इन सांसदों को अपने पाले में लिया है। हालांकि इन सभी आपत्तियों के बावजूद राज्यसभा चेयरमैन द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद यह बदलाव अब औपचारिक रूप से लागू हो चुका है।
Trending
अधिवक्ताओं में सुरक्षा को लेकर चिंता: नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में हुई अधिवक्ता की खुदकुशी
33 प्रतिशत आरक्षण से बदलेगी राजनीति की तस्वीर: रेखा आर्य ने गिनाए महिला प्रतिनिधित्व के फायदे
अंब्रेला ब्रांड 'हाउस ऑफ हिमालयाज': स्थानीय उत्पादों के प्रचार के लिए सीएम धामी की नई पहल
बड़े बदलाव के बाद राज्यसभा की राजनीति गरमाई
नैनीताल त्रासदी: अधिवक्ता की मौत से हड़कंप
टूरिज्म एक्सपर्ट्स ने सराहा सरकार का कदम: उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे उपयुक्त
उत्तराखंड में मौसम का 'यू-टर्न': कल से तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधनः भारत की आत्मा को कैमरे में कैद करने वाला एक युग समाप्त! 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस