काठमांडू। नेपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। ये हादसा मध्य नेपाल इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई। गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं। जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार, अनामलिक, मीनाक्षी, शिवगामी, विजयल, मीना और तमिलारसी के रूप में की गई है। वहीं काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है। सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Trending
रुद्रपुर में तवे से भाइयों की मारपीट
रुद्रपुर एनसीईआरटी पुस्तक जब्ती की विस्तृत जांच: स्थानीय गोदाम मालिकों और अंतर्राज्यीय नकली माफिया के बीच संबंधों की तलाश
खटीमा में पुलिस और नागरिक अधिकारियों के साथ जनसुनवाई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने आम लोगों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का आह्वान किया
फूलदेई उत्सव 2026: पारंपरिक फसल और पुष्प उत्सव मनाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने विश्वव्यापी सुख-शांति की कामना की
नेपाल बस हादसे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने दर्द रहित नेत्र सर्जरी के लिए नई फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन के साथ चम्पावत में नेत्र विज्ञान विभाग का आधुनिकीकरण किया
फूलदेई पर्व पर बच्चों ने खुशियां बांटी
इस मार्च में माइनस डिग्री तापमान और लगातार बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ में सुरक्षा का संकल्प अटूट बना हुआ है