रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ धाम और चोपता क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ पर्यटक वाहनों की छतों पर चढ़कर हुड़दंग मचाते और शोर-शराबा करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचा रही हैं। विश्व प्रसिद्ध तुंगनाथ धाम और मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध चोपता क्षेत्र हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने क्षेत्र की पवित्रता और शांति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवक वाहनों की छतों पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाते, हंगामा करते और अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चोपता.तुंगनाथ क्षेत्र का है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तुंगनाथ धाम केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में कुछ बाहरी पर्यटकों द्वारा धार्मिक मर्यादाओं और स्थानीय संस्कृति की अनदेखी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका आरोप है कि कुछ पर्यटक देवभूमि की परंपराओं और नियमों का सम्मान नहीं कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने और हुड़दंगबाजी पर प्रभावी रोक लगाने की भी अपील की है।
Trending
सीजेआई से बातचीत के दौरान लंदन यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में तनावपूर्ण माहौल
तुंगनाथ मंदिर क्षेत्र में पर्यटकों की हरकतों की आलोचना
रुद्रपुर पुलिस लाइन में आग का तांडव, मिनटों में जले दर्जनों वाहन
आईएमए पीओपी ट्रैफिक डायवर्जन से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं
वायरल होने के बाद बड़े सपने देख रहा नैनीताल का नन्हा जादूगर
पंजाब हाईवे हादसे में 9 की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
सीजेपी समर्थकों के पहुंचने से जंतर-मंतर पर लगातार बढ़ रही भीड़
वायरल शराबी घटना के बाद मसूरी पर्यटन व्यवस्था चर्चा में