उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी से सामने आया है, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। जहां कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। जो डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
Trending
सलीम वास्तिक हमला: कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तरकाशी से दुखद खबर: कार नदी में गिरने से दो युवकों की मौत
बाल विकास निदेशालय को न्यायिक झटका
जसपुर में लाठी-डंडे की लड़ाई पर तुरंत पुलिस कार्रवाई
केजरीवाल के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला नहीं- कोर्ट
देहरादून और मुनस्यारी में बिजली दरों पर बहस, उत्तराखंड नियामक आयोग अप्रैल से लागू करेगा नया टैरिफ
उत्तराखंड शासन की अधिसूचना के बाद जनगणना मिशन मोड में, इन्यूमेरेटर्स बनाएंगे मंदिर, दुकान और कुओं का डिजिटल मैप
इस्लामाबाद का दावा: जवाबी कार्रवाई में अफगान लड़ाके ढेर