देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े सनसनीखेज दावों के बाद सुर्खियों में आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रंगदारी और धमकी के मामले में जेल भेजे जाने के फौरन बाद अब उर्मिला पर एक राज्य के राज्यपाल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और एक महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व मानहानिकारक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में नया मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज मुकदमों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है। देहरादून की नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, मोती बाजार निवासी सागर ने इस संबंध में तहरीर दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हरिद्वार रोड स्थित सीबीआई कोर्ट के बाहर का एक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर ‘सुजाता पॉल’ का लोगो अंकित है। इस वीडियो में उर्मिला सनावर मीडिया के सामने बिना किसी न्यायिक आदेश या ठोस साक्ष्य के संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति, भाजपा के कद्दावर नेता और एक महिला पर बेहद गंभीर, आपत्तिजनक और व्यक्तिगत आरोप लगाती दिख रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि बिना आधार के इस प्रकार की बयानबाजी से संबंधित प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सामाजिक साख को गहरा धक्का पहुंचा है। साथ ही समाज में भ्रम, आक्रोश, वैमनस्य और अशांति फैलाने का प्रयास किया गया है। वीडियो के माध्यम से संबंधित महिला की निजता और गरिमा को भी ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। नगर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर उर्मिला सनावर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की विवेचना वरिष्ठ निरीक्षक राकेश रावत को सौंप दी है। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार, 25 अक्टूबर को हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने उर्मिला को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की ओर से रंगदारी, धमकी और मानहानि की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद दर्ज हुए इस नए मामले ने उर्मिला सनावर की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।
Trending
उर्मिला सनावर एफआईआरः राज्यपाल, भाजपा नेता और महिला को लेकर कथित टिप्पणी के आरोप
पटना में खरगे के बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, पुतला दहन के साथ कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी कोर्ट केसः शिकायतकर्ता पक्ष ने कथित टिप्पणी के आधार पर दोषी ठहराने की मांग की थी
राहुल गांधी मानहानि केस में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत का फैसला
उर्मिला सनावर की शिकायत और तत्काल गिरफ्तारी पर सियासी विवाद, कांग्रेस ने घेरा
अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़ी अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार,कोर्ट में पेश करने की तैयारी
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फैसला: प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती
आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0: सीमांत गुंजी में धावकों संग दौड़े सीएम धामी, विजेताओं को किया सम्मानित
उर्मिला सनावर एफआईआरः राज्यपाल, भाजपा नेता और महिला को लेकर कथित टिप्पणी के आरोप
- by Admin
- Oct 26, 2026