देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने सरकारी कार्यालयों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। हाल ही में शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। जारी एसओपी के तहत सभी सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, प्रवेश-निकास पर निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील कार्यालयों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार या हिंसा की स्थिति में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मचारी या शिक्षक की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में एसओपी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम सरकारी तंत्र में सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
Trending
नोट उड़ाने से लेकर डांस बार तक: चैंपियन और गोदियाल की लड़ाई में अब भाजपा अध्यक्ष की अग्निपरीक्षा
होली और रमजान पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: एसएसपी की चेतावनी! कानून-व्यवस्था बिगड़ी तो थाना प्रभारियों पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड सचिवालय सुरक्षा अपडेट: संवेदनशील क्षेत्रों में बायोमेट्रिक और सख्त निगरानी प्रणाली होगी लागू
पारदर्शिता की नई मिसाल: सीबीएसई डिजिटल मूल्यांकन से अभिभावकों का बोर्ड पर बढ़ेगा और विश्वास
अग्निवीर क्लर्क और टेक्निकल भर्ती: बनबसा मिलिट्री स्टेशन में पिथौरागढ़ के युवाओं का जोश सबसे ऊपर
इजरायल दौरा, भारत के साथ मजबूत रक्षा सहयोग का संकेत
भराड़ीसैण सत्र के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती: विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए विशेष आदेश
रुद्रपुर उत्पीड़न मामला: जांच में तेजी
उत्तराखंड सचिवालय सुरक्षा अपडेट: संवेदनशील क्षेत्रों में बायोमेट्रिक और सख्त निगरानी प्रणाली होगी लागू
- by News Desk
- Feb 25, 2026