नैनीताल : जीसस एंड मैरी कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली की असिस्टेंट प्रोफेसर बनी डॉ. प्रशस्ति जोशी

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल। डीएसबी परिसर के अंग्रेजी विभाग की डॉक्टर प्रशस्ति जोशी का असिस्टेंट प्रोफेसर जीसस एंड मैरी कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, न्यू दिल्ली में चयन हुआ है। डॉक्टर प्रशस्ति ने अपना शोध रिप्रेजेंटेटिव डायलॉग्स इन द महाभारत पर किया। डॉक्टर जोशी ने डॉक्टर हरिप्रिया पाठक के निर्देशन में अपना शोध पूर्ण किया तथा वे वर्तमान में डीएसबी परिसर के अंग्रेजी विभाग में सेवाए दे रही है। डॉक्टर प्रशस्ति ने सेंट मैरी कॉन्वेंट हाई स्कूल से स्कूलिंग की तथा बाद में वनस्थली विद्यापीठ से यूजी , पीजी किया ।उनकी उपलब्धि पर परिसर निदेशक प्रो नीता बोरा शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो संजय पंत, निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय प्रो ललित तिवारी , प्रॉक्टर प्रो हरीश बिष्ट, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर विजय कुमार, कूटा के तरफ से प्रो नीलू लोधियाल, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर दीपाक्षी जोशी, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी ,डॉक्टर अनिल बिष्ट ,डॉक्टर पैनी जोशी ,डॉक्टर उमंग सैनी ,डॉक्टर सीमा चौहान, डॉक्टर दीपिका पंत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इधर अंग्रेजी विभाग की तरफ से प्रो एलएम जोशी ,डॉक्टर शिवांगी ,डॉक्टर दीपिका पंत ,डॉक्टर दीपावली जोशी ,डॉक्टर शाहिद ने डॉक्टर प्रशस्ति की सफलता पर उन्हें बधाई दी है ।

Gunjan Mehra