पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल ने 500 से अधिक पौधों का किया रोपण , 10 वर्षों से कर रहें पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य

ख़बर शेयर करें :-

मानसून शुरू हो चुका है लगातार पिछले 10 वर्ष से पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे चंदन नयाल पर्यावरण प्रेमी द्वारा आज अपने गांव के जंगल में 500 से अधिक बांज, बुरांश, खरसू, और देवदार का पौधारोपण किया उनके द्वारा एक जंगल तैयार किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधारोपण और संरक्षण किया गया है पर्यावरण प्रेमी चन्दन नयाल और उनके साथी पिछले कई वर्षों से लगातार जंगलों के संरक्षण में लगे हुए हैं साथ ही जंगलों की आग से बचाने चाल खाल खंतिया बनाने में भी लगातार कार्य करते हैं आज ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम नाई पंतौली के मध्य जंगल में पौधारोपण किया गया जिसमें बिरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, सुरेश सिंह ,गोपाल सिंह ,खिमेश नयाल ,चन्दू नयाल ,धीरज नयाल ,गोपाल बिष्ट , पीयूष नयाल,गुंजन नयाल ,माया नयाल आदि मौजूद रहे

Gunjan Mehra