नैनीताल : डीएसए मैदान में कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए संपन्न

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल। नैनीताल के डीएसए की पद अध्यक्ष जिलाधिकारी वंदना सिंह के आदेशों पर प्रशासक एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी ने आज डी.एस.ए. सभागार में आम बैठक आयोजित की। डी.एस.ए.के लगभग सभी पंजीकृत क्लबों के दो दो सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। कुछ समय तक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के सुझावों के बाद प्रशासक द्वारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इसमें उपाध्यक्ष के लिए बी.एस.मेहता, महासचिव के लिए अनिल गाड़िया, उप सचिव के लिए भुवन बिष्ट को निर्विरोध चुना गया। इसके बाद विभिन्न खेलों के लिए सचिव हॉकी आलोक चौधरी, सचिव फुटबॉल पवन खड़ायत, सचिव क्रिकेट रवि जोशी, सचिव एथलेटिक्स गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव बास्केटबॉल हरीश जोशी, सचिव वॉलीबॉल शैलेन्द्र बर्गली और
सचिव इंडोर गेम्स के लिए वीरेंद्र साह पर सहमति बनी। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद भी मौजूद रहे। एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी ने कहा कि नई समिति और प्रशासन के समन्वय से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

अंत में के एसडीएम एन गोस्वामी ने मां नैना देवी का आभार प्रकट करते कहा की माँ नैना देवी नगर की जनता पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

Gunjan Mehra