नैनीताल : नैनीताल में हुआ भूस्खलन , ताश के पत्तों की तरह ढह गया दो मंजिला मकान , देखे वीडियो

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल। नैनीताल स्थित चार्टन लॉज में एक मकान दो मंजिला भूस्खलन की चपेट में आने से ताश के पत्तों की तरह ढह गया। भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा हो गया है।

बता दें कि नैनीताल में मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज तड़के सवेरे भूस्खलन हुआ, जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई। दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली करवा दिया था। अब आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। दो मंजिले मकान में दर्जनभर कमरे थे जिसके स्वामी की अब तक कोई सही जानकारी नहीं दे सका है। इस मकान के गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं , और मकान टेढ़े हो गए हैं।
इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा हैँ।
प्रशासन और पुलिस खतरे की जद में आए मकानों को खाली कराने के लिए मुनादी भी कर रहा है। प्रशासन प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था के साथ भूस्खलन क्षेत्र में पानी रिसाव रोकने के लिए तिरपाल डालकर रोका जा रहा है। जिसके बाद क्षेत्र का जिला प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना किया। जिसमें एसडीएम प्रमोद कुमार, एसएसपी प्रहलाद सिंह मीणा, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, एसआई दीपक बिष्ट एसडीआरएफ और प्रशासन टीम मौजूद थी।

Gunjan Mehra