नैनीताल : भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई आयोजित, संयोजकों को दिया प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नैनीताल की
महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नैनीताल क्लब में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह
बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में मंडलों की पदाधिकारी व कार्यकारी
बूथ अध्यक्ष, कार्यकारिणी शक्ति केदों के संयोजक और प्रभारी तथा पन्ना
प्रमुख का सत्यापन का कार्य किया गया।
बता दें कि जिले के निर्देश के अनुसार जिले के महामंत्री रंजन बर्गली,
आईटी के जिला संयोजक अमित चौधरी, नमो ऐप के जिला संयोजक विनोद तिवारी
द्वारा मंडल के आईटी संयोजक नमो ऐप नगर संयोजकों को इन कार्यों को करने
के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में आईटी सेल की संयोजक कनिका रावत,
सोशल मीडिया प्रभारी अरुण कुमार तथा आयुष भंडारी, महामंत्री नगर मोहन
सिंह नेगी व महामंत्री मोहित शाह, नगर मंडल की प्रवासी शांति मेहरा,
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कविता गंगोला, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आशु
उपाध्याय, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष रोहित भाटिया समेत अरविंद सिंह
पडियार, दया किशन पोखरिया, पान सिंह खनी, केशव पंत, हेम चंद बहुखंडी,
नंदन सिंह बिष्ट, विक्रम रावत, दया बिष्ट, हेमलता पांडे, तुसी साह,
तुलसी, माही, संतोष कुमार, कैलाश रौतेला, सागर आर्य, विक्रम राठौर, भानु
बिष्ट, नवनीत नेगी, ज्योति ढौडियाल, जीवंती भट्ट, कलावती असवाल, संजय
चंदेल तथा सुमित कुमार आदि भाजपाई मौजूद थे।

Gunjan Mehra