नैनीताल : नैनीताल ज़िलें में मौसम खराब व भूस्खलन के चलते यह मार्ग बंद

ख़बर शेयर करें :-

खराब मौसम और जगह जगह भूस्खलन के चलते नैनीताल जिले में कुछ मार्ग बंद है,जिनमे कार्य किया जा रहा है।पीडब्ल्यूडी,नैनीताल से मिली सूचना के मुताबिक
1.बारापत्थर पंगोट रोड करीब 14 किमी,एचएम 4_6 में भारी वाहनों के लिए बंद है।ये मार्ग हाल ही में बारिश के बाद हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया था।इस मार्ग के खुलने का संभावित समय_ 10/07/2023,अनुमानित लागत 15.00 लाख का मरम्मत का कार्य चल रहा है।
2 पंगोट डेचोरी एमआर करीब 2 से 4 किमी में बंद है,इसके खुलने का संभावित समय आज शाम 5 बजे तक,बताया जा रहा है जो अनुमानित लागत 0.15 लाख से ठीक करवाया जा रहा है।

3-काठगोदाम हैड़ाखान मोटर मार्ग 3 किमी में बंद है,यहां जेसीबी लगी हुई है। इसके अलावा फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक अन्य सभी सड़कें यातायात के लिए खुली हैं।

Gunjan Mehra