नैनीताल : पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांरटी को किया  गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें :-





नैनीताल।  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को  न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

न्यायालय से प्राप्त NBW फ़ौ0वा0 संख्या- 198/21 धारा- 138 एनआई ACT से सम्बन्धित वारंटी जानकी पुत्री करबेरिया निवासी- गहना तहसील- धारी मुक्तेश्वर जो काफी समय से गिरफ्तारी से बचने हेतु अपने उक्त पते पर न रहकर फरार चल रही थी।
उक्त वारन्टी को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 15 मार्च को   मुख़ानी क्षेत्र हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Gunjan Mehra