नैनीताल : घंटो तक बीच झील में फंसी पर्यटकों की नाव, सैलानियो की अटकी सांसें

ख़बर शेयर करें :-

बारिश ना होने से भीमताल झील का जलस्तर कम हो गया है। जिसके चलते भीमताल झील में जमी सिल्ट सैलानियों के लिए खतरा बन गई। पर्यटक झील में बोटिंग कर रहे थे तभी नाव आधे घंटे तक सिल्ट में फंसी रही। इस दौरान पर्यटकों की सांस अटक गई।

जिसके बाद नाव चालकों ने बमुश्किल नाव को धक्का देकर किनारे लगाया। तब जाकर पर्यटकों को सांस में सांस आई।

Gunjan Mehra