शर्मनाक : यहां मामा ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म , खून से लथपथ पहुंची घर तो….

ख़बर शेयर करें :-



जसपुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी बहन के जान पहचान के चलते मनीष नाम का एक व्यक्ति उनके घर भी आता रहता है। मनीष को बहन के बच्चे मामा कहकर बुलाते हैं। आरोप है कि आरोपी मनीष 23 अप्रैल को उसके गांव आया था। इस दिन शाम को उसकी सात साल की पुत्री को चीज देने के बहाने नहर के रास्ते घर के पीछे बाग की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची को देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे यह देख उसकी पत्नी ने उसे फोन पर जानकारी दी। वह घर पहुंचा तब बेटी ने आरोपी द्वारा उसके साथ की गई वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एबी /363 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो आरोपी मनीष कुमार को उसी के घर के रास्ते से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Gunjan Mehra