बड़ी खबरः 26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान! घर-घर जाकर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता, लोगों को सौपेंगे राहुल गांधी का पत्र

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। आगामी 26 जनवरी को कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू होगा, जो 26 मार्च तक चलेगा। आज जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और 6 लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के 10 लाख मतदान केंद्रों के हर घर तक पहुंचेंगे, यहां वह राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के दौरान, पार्टी आम जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पत्र के साथ भाजपा सरकार की विफलताओं की एक चार्जशीट को हर घर में बांटा जाएगा। इस अभियान का मकसद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा।

News Desk