मिशन कनार्टकः भाजपा ने फिर बोला कांग्रेस पर हमला! नड्डा बोले- धर्म के आधार पर आरक्षण संवैधानिक रूप से गलत, कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार की फैक्ट्री

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार प्रचार किया जा रहा है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा भी चुनावी मैदान में पूरी तरह उतरी है। इसी कड़ी में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लगातार राज्य में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मधुगिरि में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक बार फिर से आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर वार किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देना संवैधानिक दृष्टि से गलत है। इसक साथ ही उन्होंने कांग्रेस से सवाल भी किया। उन्होंने पूछा कि आप अगर धार्मिक आधार पर आरक्षण देंगे तो किसका आरक्षण लेंगे लिंगायत का, एससी का या वोकालिंगा का? उन्होंने कहा कि हमारे एससी भाईयों को 2 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण दिया गया, आदिवासी भाईयों को 4 प्रतिशत का अतिरिक्त आरक्षण मिला, वोक्कालिगा को 2 प्रतिशत का आरक्षण मिला, लिंगायत भाईयों को 2 प्रतिशत का आरक्षण मिला। नड्डा ने कहा कि आज सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कह रहे हैं कि हम ये आरक्षण वापस लेंगे और धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे। धर्म के आधार पर आरक्षण संवैधानिक रूप से गलत है। इसके साथ ही उन्होंने का कहा कि ये कर्नाटक के भविष्य का चुनाव है। समय पर सही फैसले करते हैं तो सही परिणाम आते हैं। उन्होंन डबल इंजन सरकार का मतलब भी बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन का मतलब है, जो नीति मोदी जी भेजते हैं उसे जमीन पर येदियुरप्पा और बोम्मई क्रियान्वित करते हैं, ऐसी सरकार डबल इंजन की सरकार कहलाती है। उन्होंने लोगों से कहा कि याद रखें कि सही समय पर सही निर्णय लेने से सही परिणाम मिलते हैं, अन्यथा परिणाम हमेशा गलत होते हैं।

News Desk