Thursday, March 30, 2023
spot_img
HomeUncategorizedअमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए किस तरह कर सकतें है...

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए किस तरह कर सकतें है रजिस्ट्रेशन

भगवान शिव की अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 13 साल से 75 साल तक की उम्र के लोग अमरनाथ यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। पिछले दो सालों से कोरोना के चलते अमरनाथ यात्रा पर रोक लगी थी लेकिन इस बार अमरनाथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

जिन श्रद्धालुओं को अमरानाथ यात्रा के लिए रिजस्ट्रेशन करवाना है वो पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, येस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 100 ब्रांचों में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ा दी गई है। पहले रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये होती थी जिसे अब 120 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा सभी यात्रियों को अपने साथ अमरनाथ श्राइन बोर्ड के नजदीक रजिस्टर्ड हॉस्पिटल से हेल्थ सर्टिफिकेट लेना होगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए करना होगा यह

  • सबसे पहले श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां व्हाट्स न्यू पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन का विकल्प चुनें।
  • वहां मांगी गई सारी जानकारियां दें।
  • इसके बाद आपको RFID टैग मिलेगा जो हर टूरिस्ट को ट्रैक करने में श्राइन बोर्ड की मदद करता है।

अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन से पहले उनके पास हेल्थ सर्टिफिकेट, चार पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए और उनका रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी पूरी तरह भरा होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें