गौ माता की मदद के लिए ग्रामीणों ने गौ भक्तों से लगाई मदद की गुहार, इन नंबरों के माध्यम से कर सकते है मदद

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र भूमियाधार में एक पशुपालक को मदद की दरकार हैं, दरअसल भूमियाधार निवासी दीवान सिंह कुछ दिन पूर्व एक दुधारू गाय को खरीद कर ला रहे थे, लेकिन गाड़ी से उतारते वक्त गाय का पिछला पैर टूट गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों से संपर्क किया। क्षेत्र में आकर डॉक्टरों ने उसे दर्द निवारक दवाइयां दी। गौ माता को गांव के जाने वाले रास्ते पर रख गया है। जिसकी सेवा में पास ही रहने वाले गणेश सिंह उसकी सेवा में जुटे हैं। गौ सेवक गणेश सिंह ने गौ भक्तों से मदद की अपील की है। गणेश सिंह के मुताबिक चिकित्सकों ने बताया की गाय का उपचार पंतनगर में होगा जिसमें काफी खर्च आ रहा है। जिसके लिये उन्होंने लोगों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा जो भी भक्त गौ माता की मदद करना चाहता है तो 9458118954 व 9528741977 पर सम्पर्क कर मदद को आगे आ सकते हैं।

admin