Tuesday, May 30, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडपुलिसकर्मियों को छुट्टी के लिए अब नही काटने पड़ेंगे कार्यलयों के चक्कर,...

पुलिसकर्मियों को छुट्टी के लिए अब नही काटने पड़ेंगे कार्यलयों के चक्कर, डीजीपी ने वेलफेयर के तहत यह व्यवस्था की शुरू

पुलिसकर्मियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब पुलिसकर्मियों को छुट्टी लेने के लिए अब पुलिस कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बल्कि अब वह आपात स्थिति में अपने उच्चाधिकारियों को वाट्सएप पर ही छुट्टी के लिए परमिशन ले सकतें हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों के वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है और सभी जिला प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कभी-कभी समय के अभाव के चलते पुलिसकर्मियों को समय से छुट्टी नही मिल पाती है। जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था। अब यदि किसी भी पुलिसकर्मी को आपात स्थिति में छुट्टी चाहिए और वह अपने उच्चाधिकारियों के पास जाकर छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र देने में अक्षम है तो उन्हें वाट्सएप पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र भेज कर समस्या बात सकता है। उच्चाधिकारी प्रार्थना पत्र पर अवकाश की स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित कर्मी को अवगत भी कराएंगे।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें