रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन चलते बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान, कर्मचारियों ने 31 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें :-

उत्तराखंड में आज बस में सफर करने वालो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड परिवहन निगम के रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के चलते आज देहरादून समेत प्रदेशभर में रोडवेज बसों का संचालन ठप है। वहीं, दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों में जाने वाली बसों का संचालन भी नहीं होगा। ऋषिकेश में सुबह 5 बजे से रोडवेज की 69 बसों का संचालन ठप है। बसों का संचालन ना होने से यात्रियों, ऑफिस दफ्तर कॉलेज के छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी।

दरअसल, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार को प्रबंधन से वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने उन्हें बृहस्पतिवार को दोबारा वार्ता को बुलाया था। लेकिन फिर बात नहीं बनी।
वही संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं।

Gunjan Mehra