हल्द्वानी शहर में 15 करोड डॉलर के मालिक के घर में ईडी ने मारा छापा, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें :-

ईडी की टीम ने आज हल्द्वानी शहर स्थित तिकोनिया में  छापा मारा है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी बनमीत नरूला को कुछ दिन पहले वॉशिंगटन डीसी डार्क वेब के माध्यम से दवाओं की कालाबाजारी करने के आरोप में 7 साल की सजा सुनाई गई थी। बनमीत ने अपने गुनाह को भी कबूला था। वहीं इसी मामले में आज शुक्रवार को देहरादून ईडी की टीम ने बनमीत के घर में छापा मारा है। बता दे की बनमीत का घर हल्द्वानी स्थित  तिकोनिया में है जहां ईडी ने छापा मारा। बनमीत 15 करोड डॉलर का मालिक है जिसने हलद्वानी से अमेरिका जाकर नशे का धंधा किया।  बनमीत ने इंग्लैंड में रहते हुए विश्व की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका के 50 राज्यों में डार्क वेब के माध्यम से अपना जाल फैलाया और प्रतिबंधित दवाओं और ड्रग्स का भी जाल फैला दिया। उत्तराखंड पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है।  वहीं आज हल्द्वानी शहर में बनमित के घर में ईडी का छापा पड़ा इस मामले में इस मामले में अभी जानकारी आना बाकी है।

आज सुबह 6:00 अचानक जब आठ गाड़ियां गली में रुकी तो स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बता दे कि जिस घर में ईडी ने छापेमारी की है वह पूर्व मिस इंडिया डॉक्टर अमित प्रीत का भी घर है।

इंटरनेशनल ड्रग माफिया के देवभूमि कनेक्शन की कहानी हैरान करने वाली है। दरअसल बनमीत के ड्रग कनेक्शन के चलते उसकी गिरफ्तारी साल 2019 में इंग्लैंड में हुई। 2023 में अमेरिकी जांच एजेंसी ने उसे रिमांड पर लिया। जिसके सामने बनमीत ने अमेरिका में प्रतिबंधित ड्रग फेंटेनाइल, एलएसडी, एक्सटेसी, जेनेक्स, केटामाइन और ट्रामाडोल जैसी अनेकों दवाओं और ड्रग्स की सप्लाई की बात कबूल की है। जिसके बाद उसे आठ साल कैद की सजा हुई है। हैरानी की बात ये है कि उसके पास ड्रग्स से कमाए 15 हजार करोड़ डॉलर हैं।

Gunjan Mehra