Tuesday, May 30, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडउपलब्धि ! हलद्वानी की कुसुम पांडे को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जाएगा...

उपलब्धि ! हलद्वानी की कुसुम पांडे को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू करेंगे सम्मानित

हल्द्वानी। ललित कला अकादमी द्वारा आगामी 9 अप्रैल से 62वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के आयोजन के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के चित्रकला, ग्राफिक, फोटोग्राफी समेत लगभग 20 कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। जोकि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मान दिया जाएगा। वही इस लिस्ट में हल्द्वानी निवासी कुसुम पांडे का नाम भी शामिल हैं। कुसुम पांडे को भी दिल्ली के विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि कुसुम पांडे फाइन आर्ट के क्षेत्र में कई वर्षों से काम कर रही हैं इतना ही नही बल्कि कुसुम ने हलद्वानी में उत्तराखंड का पहला फाइन आर्ट स्टूडियों भी खोला है।

ललित कला अकादमी की अध्यक्ष उमा नंदूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दो वर्षों से कोविड महामारी के बाद ललित कला अकादमी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रदर्शनी आयोजित हो रही है। प्रदर्शनी के लिए अकादमी को पूरे देश से 2351 कलाकारों की 5450 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। निर्णायक मंडल ने राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए विभिन्न माध्यमों से 300 से अधिक कृतियों का चयन किया। इन कलाकृतियों में से 20 कलाकृतियों का चयन 62वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के लिए पुरस्कार के लिए किया गया।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें