उत्तराखंड : कक्षा एक से आठ तक के छात्र- छात्राओं को दिया जाएगा खाद्य सुरक्षा भत्ता, जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें :-

उत्तराखंड में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को जनवरी व फरवरी माह का 21 दिनों का खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि स्कूलों में छात्र छात्राओं को उनकी उपस्थिति के आधार पर यह भत्ता दिया जाएगा।

राज्य परियोजना निदेशक ने समस्त सीईओ से कहा कि 16 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक सभी स्कूलों को बंद किया गया था। और चार फरवरी 2022 से कक्षा एक से 9वीं तक के समस्त शिक्षा बोर्डों के शिक्षण संस्थानों को भौतिक रूप से 7 फरवरी 2022 से पठन-पाठन के लिए खोले जाने की अनुमति दी गई।

शिक्षा अधिकारियों को दिए गए आदेश में कहा गया कि छात्र-छात्राओं को पका हुआ भोजन न दिया जाए, लेकिन जो स्कूल प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के दायरे में आ रहे हैं, उन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाना है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कक्षा एक से कक्षा 8 वीं तक के छात्र-छात्राओं को 21 दिनों का खाद्य सुरक्षा भत्ता दिए जाए।

एक से चार फरवरी तक चार दिन और सात फरवरी से 28 फरवरी तक 17 दिन का छात्र उपस्थिति के आधार पर भत्ता दिया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से भोजन माताओं को फरवरी 2022 का मानदेय भुगतान के भी निर्देश दिए गए हैं।

Gunjan Mehra