GOOD NEWS : उत्तराखंड में जल्द आयोजित की जाएगी होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया , शासन स्तर पर तैयारियां शुरू

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून। उत्तराखण्ड में जल्द ही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जो कि 9 सौ होमगार्ड पदों पर आयोजित की जायेगी। जिसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां भी जोरो से चल रही है। होमगार्ड के कमांडेंट जनरल आईजी केवल खुराना ने बताया कि उत्तराखंड में होमगार्ड के साढ़े छह हजार पद हैं, जिसमे से 56 सौ पद भरे हुए है जिसमें से 239 ही महिलाएं हैं जबकि इनकी संख्या अधिक होनी चाहिए। जिसके लिए केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय को महिलाओं के दस फ़ीसदी पद करने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस अब पर केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय ने हामी भी भर दी है। अब जल्द ही खाली पड़े नौ सौ पदों पर भर्ती की आयोजित की जाएगी। जिसमें से चार सौ 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। ताकि उनकी संख्या दस प्रतिशत के हिसाब से 650 हो जाए। इसके अलावा अन्य रिक्त पदों पर पुरुषों की भर्ती होगी। कमांडेंट जनरल केवल खुराना ने बताया कि केंद्र सरकार ने महिला होमगार्ड की संख्या धीरे-धीरे करके 33 प्रतिशत यानी 2,145 तक करने की भी मंजूरी दी है। लेकिन, यह कुल स्वीकृत पदों के यानी साढ़े छह हजार के अंदर ही होनी चाहिए। यानी नौ सौ पदों पर भर्ती के बाद इस महकमे में महिलाओं की संख्या 650 हो जाएगी। जबकि, 2145 महिला होमगार्ड के लिए 1495 पद भविष्य में खाली करने होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कमांडेंट होमगार्ड जनरल ने कहा कि, नौ सौ पदों पर भर्ती की जाएगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। महिलाओं को दस प्रतिशत कोटा दिया जाएगा। वही उम्रदराज व अनफिट पुरुषों को होमगार्ड से बाहर किए जाएंगे।

Gunjan Mehra