उत्तराखंड सरकार नारी शक्ति के सम्मान सशक्तिकरण व सुरक्षा के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध , यौन उत्पीड़न करना अब नही होगा आसान, SHE BOX की जानकारी पहुँचाई जाएगी आम जनमानस तक :- सीएम धामी

ख़बर शेयर करें :-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑफिस में यौन उत्पीड़न करना अब बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। अब यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों के प्रभावी निदान के लिए ‘SHE-Box’ (शी-बॉक्स) की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। शी-बॉक्स का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि कार्य स्थल में किसी भी महिला का किसी भी तरह से कोई उत्पीड़न नहीं हो सके।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण एवं सुरक्षा हेतु पूर्णत: संकल्पबद्ध है। महिलाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सीएम धामी ने एक बार पुन: दोहराया कि अंकिता के हत्यारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

jIसीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण एवं सुरक्षा हेतु पूर्णत: संकल्पबद्ध है। महिलाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सीएम धामी ने एक बार पुन: दोहराया कि अंकिता के हत्यारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Gunjan Mehra