![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-15-at-7.09.20-PM.jpeg)
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। काठगोदाम पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान 21 पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं।
जानकारी के मुताबिक काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में शनिवार की देर रात पुलिस टीम ने हाईडिल गेट तिराहा के समीप वाहन चैकिंग के दौरान एक टेंपो संख्या UK04 TB-1772 से 21 पेटी अवैध शराब बरामद बरामद की हैं।
![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220130-WA0113.jpg)
काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया की 21 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़े गए आदर्शनगर, दमुवाढूँगा निवासी 32 वर्षीय कमल मौर्य के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
इस दौरान टीम में एसआई अमरपाल सिंह चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम, कांस्टेबल योगेश कुमार , रवि कुमार व विजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।