![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-15-at-7.09.20-PM.jpeg)
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व नैनीताल विधायक सरिता आर्या द्वारा देहरादून में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर इतिहास विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सावित्री कैड़ा जंतवाल द्वारा लिखित पुस्तक “कुमाऊं की महिलाओं का राष्ट्रीय संग्राम तथा स्थानीय जन – आन्दोलनों में योगदान” (बीसवीं शताब्दी में ) पुस्तक का विमोचन किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में मातृशक्ति की भूमिका हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में प्रोफेसर सावित्री जंतवाल, परिसर निदेशक डीएसबी प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा, आईएएस आंनद वर्धन, आईएएस दिलीप जावलकर, डा. भुवन आर्या, आशा बिष्ट, बबिता उप्रेती उपस्थित रहे।