मां दुर्गा के नाम पर पड़ा नैनीताल का नाम , जानिए अन्य शहरों के नाम जो मां दुर्गा को है समर्पित

ख़बर शेयर करें :-

नवरात्रि के अवसर पर देशभर में मां दुर्गा के भक्त देवी की पूजा अर्चना करते हैं ,साथ ही नौ दिन उपवास कर दुर्गा अष्टमी , महानवमी को कन्या पूजन करते हैं। शहरो में कई मंदिर और सिद्ध शक्तिपीठ भी है, जिनके दर्शन के लिए भक्त जाते है। जानिए उन शहरो के बारे में जिनके नाम माता दुर्गा के नाम पर रखें गए है।



नैनीताल : देवभूमि उत्तराखंड का खूबसूरत पर्यटन स्थल नैनीताल का नाम मां दुर्गा के नाम पर रखा गया। मां दुर्गा का एक स्वरूप माता नैना देवी के नाम पर है। यहां माता सती की आंख गिरी थी, जिस कारण शक्तिपीठ को नैना देवी शक्तिपीठ कहा जाता है और शहर को नैनीताल नाम दिया गया। जिसको मां नयना देवी के नाम से जाना है। यहां देश विदेशो से घूमने आने वाले पर्यटक मां नयना देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते है।


दिल्ली : भारत की राजधानी दिल्ली का नाम भी देवी मां के नाम पर ही रखा गया है। दिल्ली के एक हिस्से को योगिनीपुर भी कहा जाता था। योगिनी मां योगमाया का एक नाम है। दिल्ली के महरौली क्षेत्र में योगमाया मंदिर भी स्थित है, इस कारण इसे योगिनीपुर के नाम से जाना जाता था।


मुंबई : यूं तो मुंबई बेहद प्रसिद्ध है, इसे सपनों का शहर भी कहा जाता है। मुंबई शहर का नाम देवी मुंबी के नाम पर नाम पड़ा। यहां जावेरी बाजार में माता मुंबा या अंबा का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ का नाम माता चंडी देवी के नाम पर है। इस शहर में मां चंडी का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है, जहां दूर दराज से भक्त आते हैं।

पटना: बिहार की राजधानी पटना का नाम भी देवी सती के नाम पर है। पटना में देवी पाटन शक्तिपीठ विद्यमान है, जहां माता सती की दाहिनी जांघ गिरी थी। इस कारण इस शहर को पटना नाम दिया गया।

Gunjan Mehra