![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-15-at-7.09.20-PM.jpeg)
थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश पर 26.09.2023 के अनुपालन मे 30.09.2023 को 06 माह जिला बदर किया गया था।
अभियुक्त स्मैक तस्कर अजीम मुशान उर्फ अन्ना पुत्र हबीब नूर निवासी ख्वाजा कालौनी इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र—33 वर्ष को जिला बदर की अवधि में थाना बनभूलपूरा क्षेत्रान्तर्गत पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल गिरफ्तार किया गया था।
अपराध नियन्त्रण हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपूरा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ हमराही कांस्टेबल मो .अतहर के साथ 30/09/2023 को 06 माह हेतु जिला बदर किया गया था अभियुक्त अजीम मुशान उर्फ अन्ना पुत्र हबीब नूर निवासी ख्वाजा कालौनी इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र—33 वर्ष को जिला बदर की अवधि में अपने घर पर मौजूदगी पाये जाने पर 12-10-2023 को मुखबिर की सूचना पर ख्वाजा कालौनी के पास बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया।
जिला बदर की शर्तो का उल्लघंन किये जाने पर अभियुक्त अजीम मुशान उपरोक्त के विरूद्द मुकदमा FIR NO -303/2023 U/S 3/10 गुण्डा अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त अजीम मुशान उर्फ अन्ना पूर्व में स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है।