स्वतंत्रता दिवस पर गूंज उठा हिमालय , उत्तराखंड के इस युवा ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर गाया राष्ट्रगान

ख़बर शेयर करें :-

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस खास अवसर पर जहां हर घर तिरंगा लगाया जा रहा है और देश की आन , बान और शान के प्रतीक तिरंगे को घर मे लगाकर उन सभी वीर सपूतों को याद किया जा रहा जिन्होंने गुलाम भारत को आज़ाद कराया था।

इस अवसर पर एक वीडियो सामने है जो कि विंग कमांडर विक्रांत उनियाल का है। जिन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट में राष्ट्रध्वज व भारतीय वायुसेना का ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गया। सोशल मीडिया में भी उनका ये वीडियो चल रहा है। विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने 15 अप्रैल को एक शेरपा और कुछ पोर्टर के साथ हिमालय के बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और 21 मई को एवरेस्ट की चोटी फतह की। वहां पर उन्होंने बिना मास्क के राष्ट्रगान भी गाया और अपने इस मिशन को गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित किया। एवरेस्ट की ऊंची चोटी पर भी राष्ट्रगान और देश की शान तिरंगा जब लहराता नज़र आया तो हर किसी का सर गर्व से ऊंचा हो गया।

आजादी के अमृत महोत्सव पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी , एवरेस्ट पर पहुंचकर राष्ट्रध्वज, भारतीय वायुसेना का ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान गाया और सभी भारतीयों का मान बढ़ाया।

Gunjan Mehra